Monday, April 20, 2026
Homeमिस एंड मिसेज इंडिया की खिताब जीतनेवाली खुशबू सिंह को सांसद ने...

मिस एंड मिसेज इंडिया की खिताब जीतनेवाली खुशबू सिंह को सांसद ने किया सम्मानित सौंदर्य प्रतियोगिता में खुशबू सिंह ने देश स्तर पर दरभंगा का बढ़ाया सम्मान

- Advertisement -

सौंदर्य प्रतियोगिता में खुशबू सिंह ने देश स्तर पर दरभंगा का बढ़ाया सम्मान – डा गोपाल जी ठाकुर

- Advertisement -

मिस एंड मिसेज इंडिया बनी खुशबू सिंह आधुनिक महिलाओं के लिए रॉल मॉडल – डा गोपाल जी ठाकुर
————-
देश स्तर पर आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में दरभंगा सकरी की खुशबू सिंह ने मिस एंड मिसेज इंडिया की पुरस्कार प्राप्त कर न केवल दरभंगा वरन सम्पूर्ण मिथिला का सम्मान बढ़ाया जिसके लिए खुशबू सिंह बधाई की पात्र हैं।
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर जी ने मिस एंड मिसेज इंडिया की खिताब जीतनेवाली बाली खुशबू सिंह को उनके सकरी स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
सांसद डा ठाकुर ने खुशबू सिंह के व्यक्तित्व को आधुनिक महिलाओं के लिए रॉल मॉडल बताते हुए कहा कि इस ज्ञान शिक्षा के साथ साथ अब सौंदर्य प्रतियोगिता में भी खुशबू ने कीर्तिमान स्थापित कर दरभंगा का सम्मान बढ़ाया है।
सांसद डा ठाकुर ने खुशबू सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह से देश और विश्व स्तर पर नए रिकॉर्ड बनाकर मिथिला की प्राचीन विरासत तथा गरिमा को स्थापित करने के लिए तत्पर रहे।
सांसद डा ठाकुर के साथ इस मौके पर स्थानीय विधायक ईश्वर मंडल, भाजपा नेता नरेंद्र झा रजनीश झा चन्दन झा मुन्ना झा प्रेम कुमार मिश्र रिंकू आशुतोष झा आदि मौजूद थे

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular