दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं
दरअसल सितंबर 2023 में पलामू के सदर थाना में रेनू शाह एवं बबीता शाह नाम की महिलाओं ने एक एफआईआर दर्ज करवाई थी. एक आरोपी बिहार राज्य के दरभंगा जिले का रहने वाला है जिसका नाम संतोष गिरी है और दूसरा आरोपी बिहार का ही है जो भोजपुर का रहने वाला है. अभिषेक सिंह पर बायोडीजल देने के नाम पर 13.25 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया था.
दोनों आरोपियों पर रुपए लेने का आरोप है
दोनों महिलाओं ने पलामू सदर थाना क्षेत्र के जोर कट के इलाके में एक बायोडीजल पेट्रोल पंप की शुरूआत की थी. पेट्रोल पंप पर बायोडीजल देने के नाम पर संतोष गिरी एवं अभिषेक सिंह ने 13.25 लाख रुपए लिए थे. बायोडीजल की सप्लाई नहीं होने के बाद अभिषेक सिंह एवं संतोष गिरी पर दबाव बनाया गया, लेकिन दोनों ने पैसा नहीं दिए और न ही बायोडीजल सप्लाई की. दोनों पीड़ितों ने कई माध्यमों से आरोपुयों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दोनों का पैसा वापस नहीं हुआ.
पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी संतोष गिरी को बिहार से गिरफ्तार किया
सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि आरोपी संतोष गिरी लगातार फरार चल रहा था और अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था. वह चालाकी से अपने ठिकाने को बदलता था और छह महीने से अधिक किसी घर मे नहीं रहता था. पुलिस ने गोपनीय सूचना के आलोक में छापेमारी कर घटना के मुख्य आरोपी संतोष गिरी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है.





