Featured

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यालय में 50 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने का डी.एम ने अधिकारियों का दिया स्पष्ट निर्देश

 

 

 

सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना और समाधान किया। “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जाता है।

आज *जनता दरबार कार्यक्रम* का आयोजन जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

आयोजित जनता के दरबार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखण्डों एवं पंचायतों से 52 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें 17 ऑनलाइन एवं 30 से अधिक ऑफलाइन आवेदक शामिल थे।

आज जनता दरबार कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पंचायती राज विभाग, कारा, शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों को बैठाकर समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जाँच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ही मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा निष्पादन की प्रगति से आवेदकों को अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदकों की शिकायतों को निवारण के लिए सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्त्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, आई.टी पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *