Featured

समस्तीपुर में 2 पक्षों के बीच मारपीट:पति, पत्नी और बेटा घायल; 11 धुर जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से हमला।

समस्तीपुर में 11 धुर जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेफरल अस्पताल से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार वार्ड नंबर-18 की है।

घायलों में सत्यनारायण शाह(54), उनकी पत्नी शोभा देवी(50) और बेटा ऋषि कुमार(18) शामिल हैं। तीनों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि सत्यनारायण शाह का दांत टूट गया है।सिर में चोटें आईं हैं। ऋषि कुमार का सिर फटा है। शोभा देवी को भी अंदरूनी चोट है। सीटी स्कैन और एक्सरे कराया जा रहा है।

घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया

घायल शोभा देवी ने बताया कि पड़ोसी बैद्यनाथ साह ने 11 धुर जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है। अपने मकान में टूटे हुए अल्बेस्टर बदल रही थी। इस दौरान बैद्यनाथ साह और उनके परिवार के सदस्य लाठी-डंडे, हथियार लेकर पहुंच गए। हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। मेरा बेटा और पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद ताजपुर थाने में कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *