Featured

प्रधान जिला जज ने बच्चों को किया प्रोत्साहित:बेगूसराय में ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित।

बेगूसराय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन परिसर में बाल दिवस सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय अनुसूचित पोखरिया और आरकेसी उच्च विद्यालय के ताइक्वांडो क्लब बरौनी के बच्चों को सम्मानित किया गया।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय अनुसूचित पोखरिया के बच्चों ने पेंटिंग, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, ताइक्वांडो क्लब बरौनी के बच्चों ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन बच्चों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है।

विजेता और प्रतिभागी बच्चों को मेडल व मोमेंटो प्रदान

इसी क्रम में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने इन बच्चों को मेडल, कलम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो प्रदान किए गए, जबकि अन्य बच्चों को मेडल, कलम और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

मोमेंटो देकर बच्चों को सम्मानित करते हुए।
प्रधान जिला जज ने दिया बच्चों को आशीर्वाद

इस अवसर पर प्रधान जिला जज ऋषिकांत ने कहा कि ये सभी बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सचिव ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बताया कि पिछले दिनों प्राधिकार की टीम इन बच्चों से मिलने उनके विद्यालय पहुंची थी और उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। न्यायाधीश आर्य ने विशेष रूप से बरौनी ताइक्वांडो क्लब के उन बच्चों को आशीर्वाद दिया, जिन्होंने हाल ही में नागालैंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, और उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में एससी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राज नारायण निगम सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी और डीएलएसए कर्मी भी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *