Featured

स्टेशन पर बनेगा समस्तीपुर मंडल का पहला रेल कोच रैस्टोरेंट।

मुंबई व दिल्ली के तर्ज पर पूरे समस्तीपुर मंडल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट (आरसीआर) जल्द ही अब सहरसा जंक्शन पर बन कर तैयार होगा। शहर का यह अनूठा रेस्टोरेंट सहरसा जंक्शन परिसर में तैयार हो रहा है। यहां दूर-दूर से आने वाले रेल यात्री सहित आम लोग लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे।

पूर्व में इसके लिए रेलवे द्वारा निविदा जारी किए गए थे। जिसमें लगभग 6 लाख प्रतिवर्ष की सुरक्षित राशि के आधार पर सहरसा के ही प्रकाश लॉन्ड्री सर्विस को रेल कोच रेस्टोरेंट चलाने का कार्य आवंटित किया गया है। कार्य एजेंसी द्वारा रेल कोच रेस्टोरेंट निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के तहत सहरसा जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में ही एक स्थान पर ब्रॉडगेज ट्रैक बिछाया गया है। जिसपर लगभग 23 मीटर लंबी रेल कोच को स्थाई रूप से लगाया जाएगा।

 

रेल क्रेन के माध्यम से बीते तीन दिनों से रेल ट्रैक से सर्कुलेटिंग एरिया में गुरुवार की रात प्रवेश करा दिया गया । क्रेन ऑपरेटर राजेश कुमार के अनुसार कोशिश है कि बिना किसी नुकसान के शुक्रवार देर रात तक इसे बनाए गए ट्रैक पर रख दिया जाएगा। शुक्रवार की सुबह सर्कुलेटिंग एरिया में बिना रेल पटरी के यात्री कोच को देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। आखिरकार यह रेल डब्बा यहां तक बिना पटरी के कैसे पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *