टीचर से दिल लगाने के चक्कर में चली गई नर्सिग छात्रा की जान, आखिरी बात सुन कांप जाएगी आपकी रूह।
बिहार के दरभंगा जिले से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. यहां एक लड़की ने प्रेमी के घर जा आत्महत्या कर ली है. लड़के के पिता का कहना है कि उन्होंने उसको देर रात होने के कारण घर में रूकने दिया था लेकिन जब सुबह उठे तो देखा लड़की ने खुद को फंदे से लटका लिया है.
बिहार के दरभंगा से काफी बड़ा मामला सामने आ रहा है. यहां जाले थाना क्षेत्र के महावीर बाजार इलाके में शनिवार की सुबह एक घर से एक युवती का शव फंदे से लटका मिला. युवती का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था. मृतका की पहचान रिमझिम कुमारी पिता संतोष कुमार के रूप में हुई है, जिसकी आयु 19 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर वहां पहुंची और शव को दुपट्टे से लटका हुआ बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतका जाले थाना वार्ड नंबर 18 की निवासी थी.
घटना के संबंध में जिस घर से शव मिला उसके मालिक निरंजन मेहता ने बताया कि मृतका शुक्रवार शाम लगभग सात बजे उनके घर आई थी. उसने खुद को डीएमसीएच की छात्रा बताते हुए बताया कि वह उनके पुत्र अजय कुमार धीर से प्रेम करती है और उनसे मिलने आई है, जो की हनुमाननगर प्रखंड के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. मेहता के अनुसार मृतका ने कहा था कि उसने अपने प्रेमी को खून देकर नया जीवन दिया है. रात होने के कारण बुजुर्ग लड़के के पिता ने रात में उसे कमरे में आराम करने दिया लेकिन सुबह जब परिजन पहुंचे, तो वह दुपट्टे से लटकी मिली.
जानकारी के अनुसार प्रेमी अजय कुमार धीर का मोबाइल फोन घटना के बाद से बंद है. पुलिस ने मृतका का पर्स और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं. मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं. पुलिस प्रेमी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
वहीं SDPO सदर 2 शोभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि ये मृतका किसी निजी अस्पताल में नर्सिग का काम करती थी. एसएफएल टीम के नेतृत्व में वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है. मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु DMCH भेज दिया गया है. हमलोग जांच में जुटे हैं. परिजनों को सूचना दे दी गयी हैं. जल्द घटना की पूरा सत्य सामने आ जायेगा. शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं.
