Featured

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख की चोरी:शटर तोड़कर अंदर घुसे, जेवरात और कैश ले उड़े; चौकीदार को हाथ-पैर बांधकर पीटा।

शटर तोड़कर अंदर घुसे, जेवरात और कैश ले उड़े; चौकीदार को हाथ-पैर बांधकर पीटा।
बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख की चोरी हुई है। देर रात शटर काटकर चोर शॉप के अंदर घुसे। शटर तोड़े जाने की आवाज सुनकर रानी चौक पर गश्त कर रहे चौकीदार उमा शंकर पासवान वहां पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात और कैश ले उड़े। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी चौक के पास की है।

लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक तेघड़ा निवासी शंभू साह ने बताया कि चंद्रभूषण ठाकुर मार्केट में मेरी दुकान है। गुरुवार देर शाम 6:30 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब 2:30 बजे मकान मालिक राजा ठाकुर ने फोन करके बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

तुरंत दुकान पर पहुंचा। लोहे का तिजोरी तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ किलो चांदी का पायल, 10 ग्राम सोना का ज्वेलरी एवं 15 हजार रुपया गायब कर दिया। अन्य सामान बिखरा पड़ा था। ढाई साल से दुकान चला रहे हैं, कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही बछवाड़ा पुलिस और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने चौकीदार, दुकानदार और मकान मालिक से घटना की जानकारी ली है। एसपी मनीष के निर्देश पर घटनास्थल पर FSL और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।

एसपी मनीष ने बताया कि लक्ष्मी ज्वेलर्स में देर रात शटर तोड़कर चोरी की गई है। चौकीदार का हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई है। पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *