Featuredदरभंगाप्रादेशिक

नशे की हालत में तीन पिस्टल के साथ धराया दो युवक।।

दरभंगा।उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है।शराबी और शराब ढूंढ रही टीम को जांच के दौरान बाइक सवार दो युवक नशे की हालत में मिला जिसके पास से तीन पिस्टल और ग्यारह जिंदा कारतूस बरामद किया गया। के साथ पकड़ा। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उत्पाद विभाग ने दोनो युवक को रविवार को बहादुरपुर थाना के हवाले कर दिया। मामले को लेकर मधनिषेध इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के आवेदन पर बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। एक्साइज पुलिस की टीम को यह सफलता शनिवार की रात्रि लहेरियासराय चट्टी से फेकला जाने वाली सड़क पर अहिया पट्टी गाछी पास जांच के दौरान मिली। मधनिषेध निरीक्षक प्रकाश कुमार राम ने बताया कि संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोका गया।मोटरसाइकिल चालक भागने का प्रयास किया जिसे टीम ने धर दबोचा।जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनो नशे की हालत में पाया गया।जब दोनो की शारीरिक तलाशी ली गई तो पीछे बैठे युवक के कमर से तीन लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ।जिसमें दो देशी पिस्टल और एक कट्टा था।एक पिस्टल में छ,दुसरे में चार तथा देशी कट्टा में एक गोली लोड था।इनकी पल्सर मोटरसाइकिल बीआर 7 के / 3829 को जब्त कर लिया गया है।मोटरसाइकिल बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआर गोपाल निवासी कृषनाथ झा के 21 वर्षीय पुत्र हरिशंकर झा चला रहा था तथा दरगाहपुर महपारा निवासी कृष्णकांत झा के 20 वर्षीय पुत्र रामसुंदर झा पिछे बैठा हुआ था। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक की कमर से ही तीनों पिस्तौल बरामद हुआ है।बहादुरपुर थाना पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनो युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल रखे हुए था या हथियार तस्कर है।हालंकि पुलिस कुछ भी स्पष्ट करने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *