बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए वरदान है स्वर्ण प्राशन : प्राचार्य।
अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय में गुरुवार को स्वर्ण प्राशन अभियान के तहत 258 बच्चों को स्वर्ण प्राशन के दबाव की खुराक पिलाई गई। समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर आम जनता एवं बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने लोगों से अपने बच्चों को आवश्यक रूप से दवा पिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण प्राशन अभियान की निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को महाविद्यालय में लाकर उन्हें शारीरिक रूप से एवं मानसिक रूप से सफल बनाने का कार्य करें। प्राचार्य डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्ण प्राशन की दवा महाविद्यालय के रस शास्त्र विभाग में सोने के भस्म से तैयार की जाती है। इस दवा की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है और हमारे रस शास्त्र विभाग के डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रमोद कुमार, एवं डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के देखरेख में यह दवा तैयार की जाती है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के शास्त्रों में वर्णित है कि स्वर्ण प्राशन की दवा जिस बच्चे ने प्राप्त किया वह मानसिक और शारीरिक रूप से सबल हो जाता है। स्वर्ण प्राशन के खुराक में बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं तंदरुस्त रखने की क्षमता है। महाविद्यालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार शर्मा की ने सभी बच्चों की जांच की एवं उन्हें स्वर्ण प्राशन दवा खुदा के हेतु योग्य पाया गया। महाविद्यालय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा की व्यवस्था एवं निगरानी में यह कार्य संपन्न किया गया इस कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार शर्मा के अलावे, डॉ लाल कौशल कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर विजेंद्र कुमार आदि थे।
