दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा:तैयारियों को लेकर केवटी के लदारी पंचायत में कार्यकर्ताओं की बैठक, रणनीति तय।
दरभंगा के सिमरी चौक पर 26 और 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन होगा। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
यात्रा की तैयारियों को लेकर केवटी प्रखंड के लदारी पंचायत में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने यात्रा की रणनीति और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में केवटी के पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, शत्रुघ्न लाल और पन्ना यादव मौजूद थे।
प्रखंड अध्यक्ष रामदेव पासवान, जिला सचिव अजित राज यादव भी बैठक में शामिल हुए। भाकपा माले से रामचंद्र शाह, श्याम यादव और ललित यादव समेत INDIA गठबंधन के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
