
सिटी सेंट्रल स्कूल में राखी प्रतियोगिता हुई।
सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं मोहनपुर रोड, भुईधारा, जितवरीया, मूसापुर और नकटा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगी, आकर्षक और पर्यावरण-स्नेही राखियों का निर्माण किया।
विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाती है। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं ने निदेशक को राखी बांध कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं में वंदना, अक्षत, कृतिका, आदर्श,शिवंजलि, स्वर्णिका, स्मृति, आकृति, अनुराग, आयशा, हर्षित आदि ने भाग लिया।
