Featured

बेगूसराय में करंट लगने से युवक की मौत:घर के बगल में ट्रांसफार्मर के पास गिरा था, एक साल पहले ही हुई थी शादी।

बेगूसराय में करंट से एक युवक की मौत हो गई। घर के बगल में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसके संपर्क में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। मृतक रहाटपुर वार्ड नंबर-7 निवासी फूलो पासवान के बेटे अमोल कुमार पासवान (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के रहाटपुर गांव की है।

सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजन।

रास्ते से गुजर रही एक लड़की ने युवक को गिरा देखा

मृतक के भाई नंदन पासवान ने कहा कि घर के बगल में ट्रांसफार्मर है। वहां काफी झाड़ियां है। दोपहर में अमोल बकरी को हटाने जा रहा था। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रही एक लड़की ने अमोल को गिरा देखा।

इसके बाद उसने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अमोल की मौत हो चुकी थी। उसका दोनों हाथ और छाती पूरी तरह से झुलस गया था। करंट कैसे लगी, इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एक साल पहले ही अमोल की शादी हुई थी।

बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया करंट लगने से ही मौत की बात सामने आई है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *