Featured

देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, एफआईआर।

मधेपुर पुलिस ने शुक्रवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनसे एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्तियों में राकेश कुमार और चंद्रजीत सिंह शामिल हैं,…

 

देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, एफआईआर
मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने एक देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश को धर-दबोचा।

 

यह कार्रवाई मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर की। दोनों बदमाश की गिरफ्तारी मधेपुर पुरानी बस स्टैण्ड से पचही जाने वाली सड़क में नहर पुलिया के पास से की गई। धराया बदमाश सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के झींगवा वार्ड नंबर दस का राकेश कुमार(25) तथा भेजा थाने के भवानीपुर वार्ड आठ का चंद्रजीत सिंह उर्फ भजन बाबा(21) बताया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने शनिवार अपराह्न तीन बजे बताया कि राकेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा तथा तीन जिंदा गोली बरामद हुआ।

जबकि चंद्रजीत सिंह उर्फ भजन बाबा के पास से एक जिंदा गोली बरामद किया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे गुप्त सूचना मिली कि मधेपुर पुरानी बस स्टैंड से पचही जाने वाली सड़क में दो व्यक्ति जा रहा है। उसके पास हथियार है।

 

तत्क्षण वे एसआई अमित चौरसिया, एएसआई विनय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बलों के साथ मधेपुर पुरानी बस स्टैंड से पचही जाने वाली सड़क में नहर पुलिया के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगा। दोनों को पुलिस कर्मी एवं चौकीदार के सहयोग से खदेड़कर दबोचा गया। राकेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस तथा चंद्रजीत सिंह के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि राकेश कुमार का अपराध की दुनियां में लंबा इतिहास रहा है।

 

वह आर्म्स एक्ट के दो मामले सहित मरौना थाना में दर्ज कुल चार मामले में आरोपित है। जबकि सुपौल जिले के नदी थाना में लूट के एक मामले में आरोपित है। वह मरौना थाना में आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित भी है। उन्होंने बताया कि धराये दोनों आरोपित का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *