Featured

बिहार के ADG ने मांगी माफी, बोले- ‘मेरे मन में किसानों के लिए सम्मान’, चिराग पासवान ने उठाये थे सवाल।

बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराध पर बिहार पुलिस के एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने कहा था कि हर साल मई-जून के महीने में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती है. इस महीने में किसानों के पास काम नहीं नहीं होता है इसलिए मर्डर बढ़ जाती हैं.

 

बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर बिहार पुलिस के एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने कहा था, “इधर हाल में कई हत्याएं हुई हैं.

 

अप्रैल, मई-जून के महीने में वर्षों से ज्यादा मर्डर होते आए हैं. जब तक बरसात नहीं होती है, तब तक यह सिलसिला जारी रहता है. क्योंकि ज्यादातर किसानों के पास कोई काम नहीं होता है. बरसात होने के बाद किसान समाज के लोग व्यस्त हो जाते हैं.” कुंदन कृष्णन के बयान के बाद सभी दल के नेताओं ने जमकर निशाना साधा था. बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने माफी मांग ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *