जमीन विवाद में धमकी:दरभंगा में जमीन के टाइटल को लेकर अपहरण की धमकी।
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। हरसिंहपुर गांव के निवासी मोहम्मद नैयर आलम उर्फ प्यारे ने पुलिस में शिकायत कराई है। उन्होंने एहतेशामूल उर्फ चुन्नु और अन्य लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
नैयर आलम ने बताया कि 6 फरवरी को उन्होंने चन्दर सहनी को एक कट्ठा साढ़े सात धुर जमीन दी थी। यह जमीन दो एकड़ दस डिसमिल में से है, जो उन्हें अब्दुल गफ्फार से प्राप्त हुई थी। जमीन का टाइटल नंबर 104/17 है। जमीन में जेसीबी से खुदाई करवाई गई और मखाना व मछली पालन के लिए दीवार का निर्माण किया गया।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी के दो अलग-अलग मतदाता पहचान हैं। समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के खानपुर गांव में मो. इंतेशामूल हक के नाम से क्रम संख्या 717 पर दर्ज है। दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखंड के हरसिंहपुर गांव में सैयद एहतासमूल हक के नाम से क्रम संख्या 1044 पर पंजीकृत है।
पीड़ित का आरोप है कि सैयद इनतेसामूल अपने दस्तावेजों में पता बदल-बदलकर फर्जी तरीके से टाइटल सूट वाली जमीन को हस्तांतरित करता है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
