Featured

स्टेडियम में जलजमाव के कारण होमगार्ड भर्ती परीक्षा रद:सहरसा में अभ्यर्थियों को गेट से लौटना पड़ा वापस।

सहरसा में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बारिश ने बाधा उत्पन्न कर दी है। सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण सहरसा स्टेडियम के मैदान में जलजमाव हो गया। मैदान में कीचड़ की स्थिति बन गई। इस कारण प्रशासन को 15 जुलाई की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।

होमगार्ड कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि फिजिकल परीक्षा 1 जुलाई से चल रही थी। मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। मैदान में कीचड़ होने से दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण संभव नहीं था। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की निष्पक्षता के लिए यह निर्णय लिया गया।

गेट पर लिखकर अभ्यर्थियों को दी गई एग्जाम रद होने की सूचना।
स्टेडियम मे हुआ जलभराव

सहरसा स्टेडियम मे जलभराव हो गया है। सर्वर रूम, नियंत्रण कक्ष, रनिंग होल्डिंग रूम, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत कई जगहों पर बारिश का पानी जमा है। कई अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।

मैदान में जलजमाव होने से टेस्ट रद हो गया है।
6 बजे टेस्ट के लिए पहुंची अभ्यर्थी

अभ्यर्थी साजन कुमारी ने बताया कि आज सुबह 6 बजे फिजिकल परीक्षा देने पहुंची थीं। उन्हें वहां परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि वह अगली तिथि को बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होंगी।

स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंची थी अभ्यर्थी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को 17 जुलाई को सहरसा स्टेडियम में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैयार रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह से बचने को कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *