Featured

सिंहवाड़ा में पैक्स समितियों की बैठक:दरभंगा के संयुक्त निबंधक समेत कई अधिकारी रहे मौजूद, वार्षिक लेखा-जोखा पेश।

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के माधोपुर बस्तवाड़ा पैक्स कार्यालय में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभा का आयोजन कार्यालय निबंधक सहयोग समितियां बिहार पटना के पत्रांक 5060 दिनांक 10.06.2025 और जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा के निर्देश पर किया गया।

भरवाड़ा पैक्स समिति की बैठक हुई।
पैक्स कार्यों पर चर्चा

आम सभा का मुख्य उद्देश्य पैक्स के कार्यों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करना था। सभा में पैक्स के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रबंध समिति के सदस्यों ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

सिंहवाड़ा प्रखंड के सभी पैक्स समितियों की बैठक

सिंहवाड़ा प्रखंड के सभी पैक्स में यह आम सभा आयोजित की गई। इनमें नगर पंचायत भरवाड़ा, सिमरी, निस्ता, हरपुर, राजो, सनहपुर, शंकरपुर, भराठी, मनिकौली, बनौली और माधोपुर बस्तवाड़ा पैक्स शामिल थे। इस आयोजन से सदस्यों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी मिली। साथ ही उन्हें पैक्स के निर्णयों में भागीदारी का अवसर भी प्राप्त हुआ।

ये लोग उपस्थित रहे

इस मौके पर पैक्स के सदस्य, जनप्रतिनिधि और प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रवि कुमार और कार्यपालक सहायक विद्यासागर कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *