बिहार के 18 जिलों में आज भारी बारिश! इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून।
16 जुलाई से मानसून पकड़ेगा जोर:मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जुलाई से पूरे राज्य में मानसून फिर से जोर पकड़ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से मानसूनी ट्रफ लाइन बिहार की तरफ शिफ्ट होगी. इसके सक्रिय होते ही सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
धान की हो सकेगी रोपनी: इस बार मानसून की धीमी गति से किसान परेशान हैं. जून के अंतिम हफ्ते और जुलाई के पहले दस दिनों में बारिश की कमी देखने को मिली है. खासकर धान की बुआई प्रभावित हुई है. खेतों में नमी की कमी के कारण रोपनी का काम रुका हुआ है. लेकिन अब मानसून की फिर से दस्तक की खबर से किसान खुश हैं.
पटना में आज बारिश!: मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 16 और 17 जुलाई को मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. इसके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे बन रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार 11 जुलाई को राजधानी पटना में बारिश के संभावना जतायी है.
आज 18 जिलों में बारिश की संभावना
आज कहां-कहां हो सकती है बारिश:पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण(छपर, बक्सर,भोजपुर, कैमूर(भभुआ), रोहतास, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया और औरंगाबाद में शुक्रवार को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. झोंके के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वज्रपात और मेघगर्जन की भी आशंका है.
सामान्य से बहुत कम बारिश :बिहार के 13 जिलों में मानसून की बारिश औसत से बहुत कम दर्ज की गई है. पूर्वी चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है.
