Featured

बिहार के सहरसा में पिकअप-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, कमाने के लिए हरियाणा जा रहे 7 मजदूर जख्मी।

बिहार के सहरसा में एक पिकअप और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. ऑटो में सवार मजदूर हरियाणा जा रहे थे और रास्ते में ही हादसे का शिकार बन गए।

 

सहरसा में पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना सहरसा जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर हनुमाननगर चकला गांव के सामने रविवार अहले सुबह की है।

 

बिहारी गौरव के लिए डॉ सच्चिदानंद सिन्हा ने चलाया था अभियान, तब जाकर फिर से गठित हुआ था बिहार राज्य बिहार से हरियाणा जाने निकले थे मजदूर बताया जाता है कि खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित गोविन्दपुर गांव से लगभग एक दर्जन की संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में हरियाणा जा रहे थे.

 

सभी मजदूर सीएनजी ऑटो में सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए सहरसा रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि सौरबाजार थाना क्षेत्र में हनुमाननगर चकला गांव के पास रविवार अहले सुबह विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई.

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे दो युवकों की मौके पर मौत, सात लोग जख्मी टक्कर के बाद ऑटो में सवार दो मजदूर युवकों की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

 

मृतक दोनों युवक की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विजय राम और 40 वर्षीय जवाहर राम के रूप में हुई है. जबकि सभी सातों जख्मी की पहचान गोविन्दपुर गांव के हीं पूरण राम, करण पासवान, अक्षय कुमार, दिलचन्द्र राम, बिलाश राम, राजकुमार पासवान, राधेश्याम पासवान और उपेन्द्र पासवान के रुप में हुई है.

 

सदर अस्पताल रेफर हुए जख्मी सभी जख्मी को स्थानीय लोगों द्वारा सौरबाजार समुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. कमाने निकले और रास्ते में हो गयी मौत घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था. रोते बिलखते परिजन एक ही बात दुहरा रहे थे कि अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा. परिजनों को क्या पता था कि रूपया कमाने के लिए दूसरे प्रदेश जाने से पहले उनका शव गांव पहुंचेगा.

 

नहीं थम रहे सड़क हादसे इधर घटना के बाद सौरबाजार पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और घटना में शामिल दोनों वाहन ऑटो और पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मालूम हो कि इस मार्ग पर लगातार लोग सड़क दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं. सौरबाजार और बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में औसतन प्रतिमाह आधा दर्जन लोगों की मौत हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *