Featured

‘शिक्षा व रोजगार आत्मसम्मान का है आधार महिलाओं की शिक्षा परिवार को सक्षम बनाती है।

कांग्रेस महिला सेल की महासचिव शाइमा सोफी ने कहा कि महिलाओं के शिक्षा और रोजगार से आत्मसम्मान बढ़ता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के…

 

‘शिक्षा व रोजगार आत्मसम्मान का है आधार।

महिलाओं की शिक्षा पूरे परिवार को हर तरह से सक्षम व समृद्ध बनाता है। इसलिए उनकी शिक्षा को अहमितयत दी जानी चाहिए। महिलाओं के शिक्षा व रोजगार उनके आत्मसम्मान का आधार है।

 

जिले के विभिन्न गांवों में महिलाओं की समस्या और उसके समाधान के तरीके की जानकारी लेने के दौरान कांग्रेस महिला सेल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक शाइमा सोफी ने यह बात कही। इन्होंने कहा कि इसके महत्व को देखते हुए ही कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पेंशन, फ्री बिजली, पेंशन व रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाया है। इंडिया गठबंधन की इन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

पूर्व विधायक भावना झा ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। सरकार बनने पर सीएम माई-बहन योजना के तहत 2500 की मासिक सहायता देने की बात महिला सेल के जिलाध्यक्ष आभा पांडेय ने कही। मौके पर प्रो. मीनू पाठक, हूमा खातून, रेहाना खातून, मरजीना खातून, प्रो. आकिल अंजूम, शकील अहमद, मो. शमीम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *