Featured

शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान। 

शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बेगूसराय को एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करने की बात कही है, जो पटना के निकट होने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो सकता है.
बेगूसराय. बिहार का बेगूसराय जिला शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा. बेगूसराय पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बेगूसराय को एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करने की बात कही है, जो पटना के निकट होने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो सकता है. उनका उद्देश्य बेगूसराय और बरौनी को न केवल एक औद्योगिक हब, बल्कि एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है ।
अल-अक्सा मस्जिद का क्या है विवाद, कैसे जुड़ी है मुस्लिम, यहूदी और ईसाई धर्मों की आस्था सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा जिले में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे एस सिद्धार्थ अब तक शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले चुके हैं. एस सिद्धार्थ के प्रयासों से बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है. छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल रही हैं.
अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बेगूसराय के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बीच संयुक्त मोर्चा बनाने पर जोर दिया है. उनका मानना है कि दोनों प्रकार के स्कूल मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं. सरकारी स्कूलों में होंगे निजी स्कूल जैसे संसाधन उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों की बहाली की है और अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.
उनका लक्ष्य है कि बेगूसराय के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और यह क्षेत्र एक आदर्श शैक्षणिक केंद्र बन सके. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब प्रयाप्त शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है. शिक्षकों की अब कोई कमी नहीं है. सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है. आनेवाले दिनों में सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के बीच संसाधनों का अंतर नहीं देखने को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *