Featured

बेगूसराय में लूट का विरोध करने पर मारपीट, दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार को पीटा; पति, पत्नी और बेटा घायल।

बेगूसराय में पुराने विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर 22 हजार रुपए छीन लिया‌। इसके बाद घर पर चढ़कर पीड़ित परिवार के साथ भी मारपीट किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पीड़ित परिवार के साथ 6-7 लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव वार्ड नंबर-3 केवट टोला की है।

घायल राजू राम ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी कपड़े की दुकान में काम करते हैं। काम खत्म होने के बाद बुधवार को रात में दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में उलाव पोखर के पास बदमाश ओम राम, कैलाश राम, मिठू कुमार, मनीष कुमार और सौरभ कुमार ने घेर लिया। छिनतई करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू और हथियार से हमला कर दिया। जख्मी हालत में किसी तरह घर पहुंचा।

कुछ देर बाद बदमाश घर पहुंच गए। पत्नी और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के चलते हमलोगों की जान बची। इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के साथ पहले से एक मुकदमा चल रहा है। उस मुकदमा में अब फैसला आने वाला है। इसी कारण से अक्सर मारपीट की जाती है। प्रताड़ित किया जाता है ।

पीड़ित परिवार इलाज कराने अस्पताल पहुंचे।
सूचना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

राजू राम ने आगे बताया कि फोन पर सूचना देने के बावजूद न तो डायल 112 की गाड़ी पहुंची, न ही सिंघौल थाने की पुलिस। सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने से कहा गया कि पहले इलाज कराइए, बाद में देखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *