Sunday, April 19, 2026
Homeडीएम के जनसुनवाई, कई मामलों का ओंन स्पॉट निष्पादन

डीएम के जनसुनवाई, कई मामलों का ओंन स्पॉट निष्पादन

- Advertisement -

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

जनसुनवाई के दौरान 25 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से लगभग आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन निबंधन से संबंधित, वृद्धा पेंशन अतिक्रमण मुक्त, धान अधिप्राप्ति, शिक्षक स्थानांतरण से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular