Saturday, April 25, 2026
Homeबिहार के दो खिलाड़ी तलवारबाजी में बने 'खेलो इंडिया एथली।

बिहार के दो खिलाड़ी तलवारबाजी में बने ‘खेलो इंडिया एथली।

- Advertisement -
  

तलवारबाजी में बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव ‘खेलो इंडिया एथलीट’ के रुप में चुने गए हैं।

- Advertisement -

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेलो इंडिया स्कीम के अन्तर्गत प्रतिभा खोज समिति के विशेषज्ञों और चयनकर्ताओं की अनुशंसा पर तलवारबाजी में देश के 8 उत्कृष्ट खिलाडियों का खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चयन हुआ है जिसमें से बिहार के दो खिलाड़ी केशर राज और रवि कुमार यादव हैं। यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। केशर राज तलवारबाजी के ‘फॉयल’और रवि कुमार यादव ‘इपी’ विधा के लिए चुने गए हैं।

- Advertisement -

चयनित दोनों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण, खेल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा 4 जून 2025 से ही प्राप्त होने लगेगी।

हाल ही में 4 से 15 मई तक बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के राजगीर में हुए तलवारबाजी के इवेंट में मोतिहारी, बिहार के रवि कुमार यादव ने ईपी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक हासिल किया था। जम्मू कश्मीर में आयोजित 68वीं विद्यालय खेल अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में तलवारबाजी के ईपी एकल स्पर्धा रजत पदक तथा भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। इसी वर्ष कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं कैडेट एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मोतिहारी की ही केशर राज ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर-14 प्रतियोगिता, जम्मू कश्मीर में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा उड़ीसा के कटक में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा खेलो इण्डिया अस्मिता लीग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2023-24 में भी अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular