Featured

सूबे के दो करोड़ 11 लाख बच्चों का मासिक मूल्यांकन जांच इसी प्रश्नपत्र से लेने का दिया गया निर्देश।

समस्तीपुर जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों की मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षाएं अब ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से होंगी।

 

राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इसके निर्देश सभी शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषदों को भेज दिए हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अब पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। जून महीने के असाइनमेंट वर्कशॉप की सामग्री भी इसी पोर्टल से दी जाएगी। निर्देशों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को गृहकार्य भी इसी पोर्टल से मिलेगा। मई में मासिक परीक्षा होगी। जून में पहली त्रैमासिक परीक्षा ली जाएगी।

 

जुलाई और अगस्त में मासिक परीक्षा होगी। सितंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा होगी। अक्टूबर और नवंबर में फिर मासिक परीक्षा होगी। दिसंबर में दूसरी त्रैमासिक परीक्षा होगी। जनवरी और फरवरी में मासिक परीक्षा होगी। मार्च में वार्षिक परीक्षा होगी। सभी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पहले से अपलोड किए जाएंगे। स्कूलों को वहीं से डाउनलोड कर परीक्षा लेनी होगी। राज्य के सभी 71,632 प्रारंभिक विद्यालयों को मासिक, प्रथम त्रैमासिक एवं द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

 

इसी प्रश्न पत्र से करीब दो करोड़ 11 लाख बच्चों का मासिक मूल्यांकन जांच भी होगी। साथ ही, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जून के एसाइनमेंट वर्क भी दिए जाएंगे, जिसे कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा बच्चों को बताया जाएगा।इससे संबंधित निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (एसएसए) को दिया है।

 

इसमें कहा गया है कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मासिक, प्रथम त्रैमासिक एवं द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा के तैयार प्रश्न पत्र पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगे। जून के लिए एसाइनमेंट वर्क भी ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ही प्रारंभिक विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कदम राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

इससे प्रश्न पत्रों की छपाई और वितरण की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही लाखों छात्रों की पढ़ाई पर नजर रखना भी सरल होगा। मई की मासिक परीक्षा अंतिम सप्ताह में होगी। प्रथम त्रैमासिक परीक्षा जून में, द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा दिसंबर में, अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में होगी। मासिक परीक्षाएं जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर, जनवरी और फरवरी में ली जाएंगी। इन सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ही उपलब्ध होंगे।यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और डिजिटल माध्यम से शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *