Featured

बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता, फंदे से लटकता मिला शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी।

दहेज के लिए हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर शादी के बाद से ही दहेज की डिमांड करने का आरोप लगाया है. परिजनाों का कहना है कि दहेज नहीं मिलने पर उसके पति ने गुड्डी देवी की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. वहीं, FSL की टीम भी पहुंची है.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मृतक गुड्डी देवी के पिता रामलाल भगत ने मधुबन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *