दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में मारी टक्कर:हादसे में मजदूर की मौत।
दरभंगा में तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने जाले-अतरवेल-भरवाड़ा रोड को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के धनवाड़ा वार्ड-4 निवासी लालधारी दास(65) के तौर पर हुई है। मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। चार बेटे हैं, सभी को शादी हो चुकी है। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पनिसल्ला चौक की है।
रोड जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रशासन से मुआवजे की मांग
प्रत्यक्षदर्शी हन्ना ने बताया कि लालधारी रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी गलती ड्राइवर की है। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन सूरज कुमार और सुरेंद्र ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
आगजनी कर लोगों ने किया सड़क जाम।
डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा
सड़क जाम की सूचना पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुला। शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है।
SI सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। वाहन मालिक और ड्राइवर की तलाश की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
