Featured

गांव में 4 कट्ठा जमीन का चल रहा था विवाद, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

समस्तीपुर में शनिवार देर रात अपराधियों ने बथान पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। आंख और नाक के पास 2 गोली मारी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव के 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह(40) के तौर पर हुई है। जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के कल्याणगंज के बगराहा टोला की है।

 

मौत के बाद रोते-बिलखते हुए परिजन।
अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया

मृतक के छोटे भाई मंजय कुमार का बताना है कि बड़े भैया घर के पास ही बथान पर सोने गए थे। रात करीब 12 बजे के आसपास गांव के ही मदन सिंह, अनिल सिंह अपने लोगों के साथ पहुंचे और कान-नाक के पास गोली मार दी। घटनास्थल पर ही भैया की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर हमलोग जग गए। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। इसके बाद थाने को सूचना दी। पुलिस ने मदन और अनिल को पकड़ा है।

मेरे दादा संतोखी सिंह ने वर्ष 1960 में मदन सिंह के दादा से चार कट्ठा जमीन खरीदा था। केवाला भी हो चुका था। इसके बाद भी मदन सिंह ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। कई बार थाने में केस किया। पंचायत भी हुआ था, लेकिन ये लोग मानने को तैयार नहीं थे।

2 लोगों से पूछताछ की जा रही है

वहीं, विद्यापति नगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *