- Advertisement -

रास्ते में उन्होंने हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने इशारा नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद एमवीआई और चालक ने ट्रक का पीछा किया। मुसरीघरारी बस स्टैंड के पास ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, तभी चालक लालबाबू ट्रक को रोकने आगे बढ़े। इस दौरान ट्रक चालक ने जानबूझकर ट्रक की गति तेज कर दी और एमवीआई व चालक को टक्कर मार दी।

- Advertisement -

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान में जुटी है। एमवीआई राकेश कुमार ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे, और ट्रक चालक ने जानबूझकर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।