Featured

मिक्की माउस बनकर जागरूकता फैला रहे गणेश:थैलेसीमिया से जंग लड़ रहे 48 बच्चों की कर रहे मदद।

सहरसा जिले में थैलेसीमिया के खिलाफ एक अनोखी मुहिम चल रही है। गणेश कुमार भगत मिक्की माउस का रूप धारण कर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

सहरसाजिले में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है। 2012-13 में जहां केवल एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित था, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इन बच्चों को हर महीने 15 दिनों के अंदर एक यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ता है।

मिक्की माउस के गेटअप में गणेश।
गणेश की इस मुहिम की शुरुआत एक व्यक्तिगत त्रासदी से हुई। 2008 में उनके पिता की ब्लड कैंसर से मृत्यु हो गई। समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण महज 6 महीने में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इस घटना ने उन्हें रक्तदान के महत्व का एहसास कराया।

बोले- कई तरीकों से फैला रहा हूं जागरूकता

वे अब कई तरीकों से जागरूकता फैला रहे हैं। विवाह कार्डों पर थैलेसीमिया से बचाव के संदेश छपवा रहे हैं। दंपतियों को शादी से पहले या संतान होने से पहले एचबीए टू जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए गणेश ने हेल्पलाइन नंबर 7631215199 भी जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क कर पीड़ित बच्चों को रक्त की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *