मणिपुर की टीम ने 3-0 से आंध्र प्रदेश को हराया:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025; हरियाणा ने 6 गोल दागे।
बेगूसराय में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के तहत मंगलवार शाम ग्रुप बी के दो फुटबॉल के मैच खेले गए। यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और मणिपुर का मैच हुआ। वहीं, बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया।
यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और मणिपुर के बीच हुए मुकाबले में मणिपुर की टीम ने 3-0 से आंध्र प्रदेश को हराया। मणिपुर की खिलाड़ी नमराम लामागंबी चानू ने 45+3 मिनट में पहला गोल किया, सेंजाम अल्वा देवी ने 67वें मिनट में दूसरा और क्रियनपैबम अंजू चानू ने 87वें मिनट में तीसरा गोल किया।
आंध्र प्रदेश की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका। मणिपुर ने पहले हाफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में 2 गोल दागा। आंध्र प्रदेश की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा और दिल्ली के बीच मैच
बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा और दिल्ली के मैच में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबला में हराया। हरियाणा ने जहां 6 गोल दागे, वहीं दिल्ली की टीम मात्र एक गोल कर सकी। हरियाणा की तरफ से कप्तान पूजा ने 16वें मिनट में पहला गोल दाग दिया, दीपांशी ने 24 और 39वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया।
इसके बाद संध्या ने 45+1 मिनट में चौथा गोल दागा, पुनः विपांशी ने 67वें मिनट में 5वां गोल दागा और अंत में कप्तान पूजा ने 74वें में मिनट में छठा गोल किया।
वहीं, दिल्ली की तरफ से मात्र एक गोल गीतिका नेगी ने 29वें मिनट में किया। हरियाणा की खिलाड़ी विपांशी को 45+1 मिनट में येलो कार्ड दिया गया और दिल्ली की कप्तान याना सिंह को 80में मिनट में मैच रेफरी ने येलो कार्ड दिया।
हरियाणा ने पहले हाफ में ही 4 गोल किए, जबकि दिल्ली की टीम पहले हाफ में एक गोल किया। सेकेंड हाफ में हरियाणा ने 2 गोल किए, वहीं दिल्ली एक भी गोल नहीं कर सकी।
डीएम तुषार सिंगला ने बताया,
मंगलवार को पुरुष वर्ग में 4 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप- ए में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल का मैच सुबह 7 बजे यमुना भगत स्टेडियम और बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय और चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। वहीं, शाम चार बजे यमुना भगत स्टेडियम में ग्रुप-बी का मैच बिहार और मिजोरम के बीच व बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली-झारखंड के बीच मैच खेला जाएगा
सुबह में फुटबॉल में तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हराया
वहीं, सुबह में फुटबॉल मैच आयोजन किया। पहला मुकाबला महिला वर्ग में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बिहार और तमिलनाडु के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हरा दिया।
दूसरा मुकाबला खेलगांव यमुना भगत स्टेडियम में झारखंड और राजस्थान के बीच खेला गया। झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को 8-0 हरा दिया। जिले में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। दोनों स्टेडियम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे
ग्राउंड में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकारी और विधायक
इससे पहले मैच का शुभारंभ बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा…
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो रहा है। बिहारवासियों और खेल प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है। राज्य और केंद्र सरकार कि जो समझ है, इसका अच्छा असर बिहार में पड़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर आगे होगा। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं। सभी पंचायत में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। पहले से जो स्टेडियम हैं, उसमें सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
तमिलनाडु की टीम ने बिहार को 2-1 से हराया।
खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक्सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की टीम मौजूद रही। ग्राउंड और टेक्निकल स्टाफ ने पूरी तैयारी के साथ पहले दिन का मैच संपन्न कराया। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। खेल विभाग के सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
