दूसरा मुकाबला खेलगांव यमुना भगत स्टेडियम में झारखंड और राजस्थान के बीच खेला गया। झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को 8-0 हरा दिया। जिले में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। दोनों स्टेडियम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे
ग्राउंड में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकारी और विधायक
इससे पहले मैच का शुभारंभ बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा…
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो रहा है। बिहारवासियों और खेल प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है। राज्य और केंद्र सरकार कि जो समझ है, इसका अच्छा असर बिहार में पड़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर आगे होगा। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं। सभी पंचायत में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। पहले से जो स्टेडियम हैं, उसमें सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
तमिलनाडु की टीम ने बिहार को 2-1 से हराया।
खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक्सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की टीम मौजूद रही। ग्राउंड और टेक्निकल स्टाफ ने पूरी तैयारी के साथ पहले दिन का मैच संपन्न कराया। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। खेल विभाग के सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।





