Featured

साले ने जीजा की चाकू से गोदकर की हत्या:परिजन बोले-घर से बुलाकर ले गया था; मर्डर के बाद सड़क किनारे फेंका शव।

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के धोबीघाट पुल के पास रविवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ एक शव मिला है। मृतक की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी नुधो यादव (36) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से मृतक की बाइक, घड़ी और मोबाइल बरामद हुआ है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि नुधो जयपुर में काम करता था और हाल ही में गांव लौटा था। उसकी शादी सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के बलसा गांव में हुई थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर पर भूसा भर रहा था। इसी दौरान अगरोपट्टी गांव निवासी उसका ममेरा साला बौआजी उसे बुलाकर उसके ससुराल ले गया।

फिर वह देर रात तक वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बताया कि बउआ यादव और उसके खुद के साले नवीन यादव उसे घर से बुलाकर ले गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

रविवार की सुबह 6 बजे के आसपास बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशनपुर गांव के धोबी घाट में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के साले नवीन यादव को पकड़ कर साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया ।

ममेरे साले के साथ हुआ था विवाद

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम विशनपुर चौक पर नुधो का अपने साले और ममेरे साले के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह और डीएसपी निशिकांत भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के साले नवीन यादव को त्रिमुहान से हिरासत में ले लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *