Featured

समस्तीपुर में अनियंत्रित हाइवा पेड़ से टकराई:वाहन के अंदर फंसा ड्राइवर।

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंसा रहा। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मदूदाबाद पटोरी मुख्य मार्ग की है।

बड़ा हादसा टला

घायल की पहचान बलथारा गांव निवासी शीतल कुमार के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि NH 122B पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। देर रात ड्राइवर काम खत्म करके घर लौट रहा था। इस दौरान ठाकुर चौक पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ के बगल में ही बिजली का पोल था। अगर वाहन बिजली पोल से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पेड़ का एक हिस्सा गाड़ी के अंदर घुस गया था। ड्राइवर अंदर फंसा हुआ था। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *