- Advertisement -
घटना के संबंध में मृतक का चाचा अमरेश शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा राजा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ताजपुर की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताया गया कि मृतक घर के पास ही फर्नीचर बनाने का काम करता था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज
बंगरा थाना अध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि मृतक का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।





