Featured

सीतामढ़ी व मधुबनी को मिलाकर बनाया जाएगा सीता सर्किट, पर्यटन को बढ़ावा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को सीतामढ़ी सर्किट हाउस में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सीतामढ़ी और मधुबनी को मिलाकर सीता सर्किट बनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

 

इस दौरान सांसद और पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी को अयोध्या की तरह विकसित करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मां सीता के मंदिर के विकास में केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा। सांसद श्री ठाकुर ने अश्विनी चौबे का सीतामढ़ी आगमन और यहां के विकास में योगदान को लेकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीता सर्किट के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *