समस्तीपुर में राहुल कुमार (21) का शव पेड़ पर फंसा हुआ मिला है। उसकी गर्दन में रस्सी लपेटी हुई है। घटना जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहा रहुआ पूर्वी गांव के वार्ड नं चार की है।
मृतक की पहचान राजदेव सहनी के बेटे के रूप में हुई है। राहुल का शव पंचायत सरकार भवन के पास गाछी में मिला है।
इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। राहुल का सोमवार शाम ही तिलक चढ़ा था। राहुल की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर रखा गया है।
रविवार सुबह तमिलनाडु से पहुंचा था घर
परिजनों ने बताया कि राहुल तमिलनाडु में मजदूरी करता था। वह रविवार सुबह तिलक को लेकर घर पहुंचा था। सोमवार शाम दरभंगा बहेरी के परिवार ने शादी को लेकर तिलक चढ़ाया था।
राहुल की मां ने बताया कि शाम में राहुल घर से घूमने के लिए निकला था। करीब 8:00 बजे वह घर लौटा था। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह फिर घर से बाहर निकाला तो रात भर नहीं लौटा।
परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही बगीचे में आम के पेड़ से शव लटके जाने की सूचना मिली। राहुल का एक पैर पेड़ से फंसा था। सिर भी पेड़ की डाली फंसी हुई थी।
मौके पर जुटी लोगों की
क्या बोली पुलिस
वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों का आवेदन अभी नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




