Saturday, May 2, 2026
Homeसहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, दोस्त की...

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, दोस्त की शादी में गया था।

- Advertisement -

सहरसा: बिहार के सहरसा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सोमवार को सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है. घटना में मृतक की पहचान सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड 4 निवासी सोचेन यादव के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार यादव के रुप में हुई है.युवक की गोली मारकर हत्या:इधर, सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृतक 6 भाई बहनों में तीसरे स्थान पर था. मृतक के पिता सोचेन यादव ने बताया कि उनका बेटा रविवार की शाम घर से निकला था और किसी दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बाइक से बारात गया था. सोमवार को वह बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने छाती और गाल पर दो गोली मार दी.युवक की हत्या से दहशत:घटना के बाद पहुंची महिषी थाना पुलिस ने युवक को महिषी के स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के जेब में पेन कार्ड से उसकी पहचान की गई. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

 

दिनदहाड़े बीच सड़क पर घटना को अंजाम देने के बाद लोगों में भय का माहौल है.”दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.”-अनिल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, महिषी थाना

बदमाशों ने दी थी धमकी:परिजनों ने आशंका जताया है कि कुछ दिन पहले उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन का अपहरण किया गया.

 

जिस मामले मे बहन को सकुशल पुलिस ने बरामदगी कर लिया और मोहल्ले के दो युवकों ने इस घटना को लेकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. हालांकि महिषी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच चल रही है.ये भी पढ़ेंग्रामीण चिकित्सक की हत्या, अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाटपत्नी की चाकू से हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, जांच को पहुंची FSL टीमछठ पर ‘बेटी मांगिला’ गीत के बीच सहरसा में 20 वर्षीय युवती चढ़ी दहेज की बलि, दो साल पहले हुई थी शादी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular