बेगूसराय : बेगूसराय में चोरों का आतंक, एक साथ 3 दुकानों का शटर तोड़कर 30 लाख के गहनों पर फेरा हाथ, इलाके में दहशत का माहौल
30 लाख के जेवरात चोरी
घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत की है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि, कल रात में सभी दुकानदार अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह लोग सोना चांदी दुकान के पास आए तो तीनों दुकान का शटर टूटा हुआ था। एक साथ तीन सोना चांदी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तकरीबन 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार चोरी की वारदात हो रही है लेकिन पुलिस किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण से चोर खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
छानबीन में जुटी पुलिस
बता दें कि चोर बड़ी शातिर के साथ सोना-चांदी की चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरों ने दुकान से कुछ ही दूरी पर सोना चांदी का डिब्बा फेंक दिया था। चोरी करने से पहले उन सभी ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
