मधुबनी : बच्चों का नया गेम जोन फन सीटी का हुआ उद्घाटन
नगर के गौशाला रोड स्थित बच्चों का नया गेम जोन फन सीटी का उद्घाटन किया गया! उदघाटन डा.गोविंद झा एवं योगेंद्र झा,भवनाथ झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
अतिथि डा. गोविंद झा ने बताया कि यह मधुबनी के बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा गेम जोन फन सीटी खुला है जहां बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद ले सकेंगे। फन सीटी के डायरेक्टर सोनू झा (रमानाथ) ने कहा कि यहां हर प्रकार का गेम जोन है,सॉफ्ट प्ले एरिया,एलियन गेम,सिटी राइड, बास्केटबॉल, हैमर,फाइटिंग गेम,कार रेस, क्रेजी टू आई और मसाज चेयर जैसे सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही खाने पीने के लिए कैफेटेरिया भी है जहां स्नैक्स,टेस्टी फास्टफूड भी बच्चों और बड़ों को खाने को मिलेगा।
