Featured

बेगूसराय  :  सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत:बेगूसराय में विभिन्न जगह की घटना, पड़ोसी की बेटी को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था एक युवक

बेगूसराय में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाएं गढ़पुरा थाना क्षेत्र, फुलवरिया थाना क्षेत्र और बरौनी क्षेत्र की है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है।

मंझौल-हसनपुर सड़क पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढ़पुरा कॉलेज के पास की है। वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़पुरा निवासी अमरनाथ सहनी के पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है।

पड़ोसी की बेटी को इंटर परीक्षा दिलाने ले जा रहा था

ज्योतिष अपने पड़ोस की एक लड़की को इंटर की परीक्षा में पहुंचाने मंझौल गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान किसी वाहन ने कुचल दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

सदर अस्पताल में मृतकों के परिजन।
दूसरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास NH-28 की है। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट वार्ड नंबर-27 निवासी कृष्णनंदन यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नाइट गार्ड की ड्यूटी करने साइकिल से पावर हाउस जा रहा था। वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में पुलिस उसे इलाज के लिए बरौनी पीएचसी ले गई, जहां रेफर करने पर सदर अस्पताल में मौत हो गई।

सोनू कुमार की फाइल फोटो।
बस ने बाइक में मारी टक्कर

तीसरी घटना NH-28 पर फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर-2 निवासी नरेश साह के बेटे सोनू कुमार की एक्सीडेंट में मौत हो गई। परिजन ने बताया कि सोनू कैटरिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात वह तेघड़ा से अपने घर सिंघौल लौट रहा था। NH-28 पर बस ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *