Featuredदरभंगा

संदिग्ध स्थिति में एक नाबालिग लड़की की मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस।

सदर थाना क्षेत्र के भवानीपुर एकभिंडा गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध स्थिति में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान अरुण कुमार राउत की पुत्री राशि कुमारी (16) के रूप में हुई है। राशि का शव उसके कमरे में पड़ा था। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। गले में दुपट्टा कसा हुआ था।

घर में लड़की की मौत होने के बावजूद परिजन घटना कैसे हुई, इसको लेकर अननिज्ञता जता रहे हैं। मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि संध्या सात बजे अरुण की पत्नी नीलम किचेन में चाय बनाकर घर के सामने दुकान पर पति को चाय पहुंचाई। फिर किचेन से अपने व पुत्री के लिए चाय लेकर राशि के कमरे में गई। कमरे में पहुंचते ही वह चौंक गई।

राशि कमरे की फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। उसके दोनों हाथ भी पीछे की ओर बंधे थे। नीलम के चिल्लाने पर पति सहित कई लोग वहां पहुंचे।

राशि की गर्दन एवं हाथ को खोलकर इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

परिजनों ने राशि के कमरे की ओर किसी व्यक्ति को नहीं जाते देखे जाने की बात बताई। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि मृतका के कमरे के बगल में ही किचेन में उसकी मां का होना और सामने दुकान पर पिता के

होने के बावजूद घर में लड़की का मौत हो जाना संदेह पैदा करता है। इस मामले में पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *