Featured

दरभंगा : सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत:दरभंगा में भोज खाकर पैदल लौट रहे थे घर, रास्ते में बाइक सवार ने मार दी थी टक्कर

दरभंगा के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहसिनपुर से भोज खाकर अपने घर रात 8:00 बजे लौट रहे 48 वर्षीय चुनचुन यादव बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गए थे। शनिवार की रात घटना की सूचना पर परिजन इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने कोतवाली थाना को सूचना देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

मृतक के ससुर ने बताया कि 38 वर्षीय दामाद मोहसिनपुर से भोज खाकर रात में 8:00 बजे पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। इससे चुनचुन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह लगभग 3:30 बजे के आसपास मौत हो गई।

मामले की छानबीन की जा रही है

रविवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजन दाह संस्कार के लिए ले गए। इधर, पुलिस छानबीन में जुट चुकी है।

परिजन संजीवकृष्ण ने बताया कि मृतक मेरे बहनोई हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। परिवार पूरी तरह उन पर ही आश्रित था। अब इनकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों के बीच समस्या शुरू हो गई है। पुलिस में आवेदन देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *