Featured

“बिहार में नीतीश सरकार ने 20 साल में जितना विकास किया, उतना “, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने बुधवार को जहानाबाद में एक अहम बयान दिया। उन्होंने बिहार में डबल इंजन की सरकार के कामकाज को लेकर अपनी राय साझा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह जानना चाहिए कि बिहार में पिछले 20 साल में जितना विकास नीतीश कुमार की सरकार में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। मांझी ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही।

आगामी विधानसभा चुनाव में 20 सीट मिलने की कही बात

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 सीट मिलने की बात कही, जबकि उनके कार्यकर्ताओं ने 40 सीटों का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं का निर्णय मान्य होगा। यदि पार्टी को 20 सीट भी मिलती है, तो वे सरकार से जो चाहेंगे, वह काम करवा ले।

मांझी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 2047 तक भारत सभी देशों से आगे निकलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश निरंतर प्रगति की दिशा में बढ़ रहा है और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है।

मांझी के जवाब पर बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि तेजस्वी अपनी नजरिए से नीतीश कुमार को देख रहे हैं, लेकिन जनता का नजरिया अलग है। बिहार में पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार की अगुवाई में जो विकास हुआ है, वह बेमिसाल है और लोग इस विकास से खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *