Featured

बिहार : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण की तैयारी:AIMIM, पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद मिलकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा, मोतिहारी में मिले संकेत

बिहार की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा एक नए राजनीतिक समीकरण की तैयारी चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम, जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

 

यह पहल बीपीएससी पेपर लीक मामले में हुए बिहार बंद के दौरान सामने आई। एआईएमआईएम नेता और शिवहर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह ने मोतिहारी के फेनहारा में इस संभावित गठबंधन के संकेत दिए। उनका कहना है कि एनडीए और महागठबंधन अपने अहंकार में डूबे हुए है और बिहार को एक नए विकल्प की जरूरत है।

राणा रंजीत सिंह के मुताबिक बिहार की जनता दोनों गठबंधनों से निराश है, क्योंकि वे सिर्फ सत्ता की राजनीति में उलझे हुए है और जनता के मुद्दों की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर यह नया गठबंधन बनता है तो यह बिहार को एक मजबूत और जनहितैषी विकल्प दे सकता है।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह गठबंधन साकार होता है, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तीनों नेताओं का एक साथ आना एनडीए और महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अब देखना यह है कि यह नया गठबंधन कितना मजबूत साबित होता है और क्या यह बिहार की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *