Featured

CRPF कैंप में तैनात बिहार के जवान ने इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवान के सुसाइड की खबर से हर कोई हैरान. पुलिस कर रही है मामले की जांच.

सीआरपीएफ जवान ने किया सुसाइड.

लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान उपेंद्र कुमार सिंह (36) ने गुरुवार सुबह इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. बताया गया कि सीआरपीएफ जवान की मौके पर मौत हो गई थी. जवान के सुसाइड की खबर से कैंप में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ अधिकारियों और पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच की, लेकिन सुसाइड के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. जवान रसूलपुर छपरा बिहार का रहने वाला था.

सुसाइड समस्या का समाधान नहीं. 

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने खुद को गोली मार ली है. घटनास्थल पर पूछताछ में पता चला कि सीआरपीएफ जवान उपेंद्र कुमार सिंह (36) ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है. उपेंद्र कुमार सिंह मूलरूप से रसूलपुर छपरा बिहार का रहने वाला था. उपेंद्र ने सुसाइड क्यों किया. इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *