Wednesday, June 24, 2026
Homeसमस्तीपुर :   समस्तीपुर उत्तरी की जिला अध्यक्ष बनी नीलम सहनी:दक्षिणी के बने...

समस्तीपुर :   समस्तीपुर उत्तरी की जिला अध्यक्ष बनी नीलम सहनी:दक्षिणी के बने शशिधर झा, भाजपा का संगठन चुनाव हुआ संपन्न; सांसद संजय जायसवाल रहे मौजूद

- Advertisement -

निर्वाचित जिला अध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समस्तीपुर जिला भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संगठन को दो क्षेत्रों में विभक्त किया गया है। प्रदेश से आए सांसद संजय जायसवाल समस्तीपुर उत्तरी के जिला अध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी जबकि समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष के रूप में शशिधर झा को जिला अध्यक्ष के रूप में नाम की घोषणा की।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि दोनों जगह से मात्र एक-एक नाम नामांकन पत्र आया था। इस मौके पर संजय जायसवाल ने कहा कि दोनों ही संगठन के जुझारू कार्यकर्ता है। इन दोनों को अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर की सभी दसों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी।

- Advertisement -

कार्यक्रम में उपस्थित संजय जायसवाल और अन्य।
इस मौके पर नए जिला अध्यक्षों को 51 किलो गेंदा के फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। समस्तीपुर उत्तर की जिला अध्यक्ष निगम सहनी ने कहा कि उनकी पुरजोर कोशिश होगी कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन और मजबूत बने और विधानसभा के चुनाव में समस्तीपुर की सभी सीटों पर एनडीए का परचम लहराए। इसके लिए वह गांव-गांव का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएंगी।

- Advertisement -

समस्तीपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में उन पर भरोसा जताया है। इस भरोसे पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन में युवा और जुझारू साथी हैं। संगठन को और मजबूत बनाते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत हो इसके लिए वह काम करेंगे।

निर्वाचित दोनों जिलाध्यक्ष।
इससे पहले जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में से बताया। संगठन के लोगों का एक दूसरे से परिचय कराया। दोनों संगठन प्रभारी को फूल माला पहनकर धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। मौके पर प्रदेश नेतृत्व से बड़ी संख्या पर पहुंचे चुनाव पदाधिकारी के साथी स्थानीय एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी आदि बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular