Featured

मधुबनी : अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद, ठंड से मौत की आशंका:मधुबनी पुलिस पहचान के लिए कर रही छानबीन, शरीर पर नहीं है चोट

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बलूआहा रोड के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बलुआहा सड़क किनारे क्षेत्र में राहगीरों और दुकानदारों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पहले उसे सोया हुआ समझकर जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बासोपट्टी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्ट्या ठंड से मृत्यु का संभावित कारण माना जा रहा है।

बासोपट्टी थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *