Featured

बिहार : माई बहिन मान योजना की घोषणा को लेकर महिलाओं में उत्साह, बिहार में बनेगी राजद की सरकार: सीमा

आदित्यपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान राजद की नेत्री सीमा कुशवाहा ने तेजस्वी यादव द्वारा माई बहिन मान योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों को सशक्त करेगी और 2025 में राजद की…

माई बहिन मान योजना की घोषणा को लेकर महिलाओं में उत्साह, बिहार में बनेगी राजद की सरकार: सीमा
आदित्यपुर। राजद की ग्लैमर नेत्री के रूप में सोशल मीडिया पर विख्यात सीमा कुशवाहा ने कहा कि बिहार में माई बहिन मान योजना की घोषणा तेजस्वी ने कर दिया है।

 

माता बहिन का आशीर्वाद लेकर 2025 में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनेगी। आदित्यपुर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में सीमा कुशवाहा ने ये बाते कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने में पांच लाख रोजगार देकर रिकॉर्ड स्थापित किया था। इसी तरह माई बहिन मान योजना लागू कर माताओं और बहनों को सशक्त करेंगे। सीमा कुशवाहा ने भाजपा और जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में शराब बंदी है और जहरीली शराब से जनता की जान जा रही है। मुख्यमंत्री जी प्रगति यात्रा पर है लेकिन जनता इस बार उन्हें मौके नहीं देगी। कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अभी एक मंत्री पद हमे मिला है, आने वाले दिनों में हमारा तीन से चार मंत्री झारखंड में होगा।

 

सीमा कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता उन्हें जो जिम्मेवारी देंगे उसे निभाने का काम करेंगे। कल जयप्रकाश उद्यान में सीमा कुशवाहा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। पत्रकार वार्ता में महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, बीरेंद्र यादव, एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, नगीना सिंह, सिद्धनाथ यादव, बिपिन बिहारी प्रसाद सकला मारडी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *